{"_id":"699b486f1705759e5e0f276f","slug":"political-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-165700-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वैश्य महासंगठन ने घोषित की कार्यकारिणी, कपिल जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वैश्य महासंगठन ने घोषित की कार्यकारिणी, कपिल जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
रुड़की रोड स्थित होटल में अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी : स
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन (पंजीकृत) की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। कपिल कुमार गुप्ता एडवोकेट को संगठन का जिलाध्यक्ष और हरीश गुप्ता को वरिष्ठ जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया गया।
रुड़की रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में संगठनात्मक समीक्षा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री व पश्चिमी यूपी प्रभारी प्रिंस कंसल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हृदेश मित्तल मुख्य रूप से शामिल हुए।
अध्यक्षता संरक्षक पंकज महेश्वरी एवं किशोर कुमार गोयल ने संयुक्त रूप से की। संचालन हरीश गुप्ता एवं मनीष बंसल ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल ने कहा कि अगर जनता में पैठ है तो चुनाव जरूर लड़ें। वैश्य समाज का विधायक बन सकता है। शोषितों के लिए खड़े हों, समाज आपको प्रतिष्ठा देगा।
आने वाला समय चुनाव का है, इसलिए यह तय करें कि हमारा कौन प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। सारे मतभेद, मनभेद भूलकर उस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएं।
उन्होंने वैश्य समाज के व्यक्ति के हर घर में एक राजनीतिक गुल्लक होनी चाहिए, जिसमें कुछ न कुछ अंशदान अवश्य एकत्रित किया जाए जो राजनीति के काम आए।
राष्ट्रीय महांत्री और प्रभारी प्रिंस कंसल ने कहा कि वर्तमान हालातों को देखते हुए वैश्य समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। आज जरूरत है कि हम वैश्य समाज के बिखरे हुए स्वरूप से निकलकर एक समन्वित और संगठित ताकत के रूप में सामने आए।
जिलाध्यक्ष कपिल गुप्ता ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस नवगठित कार्यकारिणी में समाजसेवियों को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अतिथियों का पगड़ी और पटका पहनाकर जिला कार्यकारिणी की ओर से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मनीष बंसल, विजय कुमार, सुमित मित्तल, पूजा गोयल, नीति सिंघल, रोहित गुप्ता, रोहित जैन, अंकुर गुप्ता, डॉ. आदेश संगल, अभिषेक गोयल एडवोकेट, विक्की बंसल, आशु बंसल, सचिन गुप्ता, विकास अग्रवाल, विक्की बंसल उपस्थित रहे।
Trending Videos