सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: 22 फरवरी को प्रेमिका की होनी है शादी, युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
ककरौली(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अंकज (30) की प्रेमिका की 22 फरवरी को शादी होनी है। इससे परेशान होकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
Trending Videos


युवक उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लंढौरा स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। शनिवार को वह घर आया था। परिजनों ने बताया कि दोपहर से पहले गांव में ही कहीं गया था, बाकी परिजन खेतों में मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर को युवक घर आया। घर के बाहर वाले कमरे की कुंडी बहुत देर तक अंदर से बंद होने पर पड़ोसी युवक कपिल ने आवाज लगाई। कुंडी न खोलने पर उसने कुंडी तोड़ कर दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। फोन पर सूचना देने पर परिजन घर पहुंचे।
रस्सी काटकर शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की मौत से परिजनों में शोक है।
सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जायेगी। गांव में चर्चा है कि युवक का गांव निवासी ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की 22 फरवरी को शादी होनी है। इससे परेशान होकर युवक ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed