{"_id":"69921f169ec0406a4304e923","slug":"shivratri-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-165211-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : श्रद्धा का सैलाब...डाक कांवड़ियों की भागमभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : श्रद्धा का सैलाब...डाक कांवड़ियों की भागमभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की भीड़ भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवालयों में जुटने लगी। शहर के शिव चौक स्थित शिवालय में विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रुड़की रोड पर कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
महाशिवरात्रि पर डाक कांवड़ लेकर पहुंचे हरियाणा के विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं ने भी शिव चौक की परिक्रमा की। कांवड़ियों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के रुड़की रोड पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
शहर के नई मंडी स्थित बालाजी धाम में भी पूजा-अर्चना की गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अशोक अग्रवाल मौजूद रहे। इसके अलावा गांधी कॉलोनी, नवीन मंडी, शामली रोड और अंसारी रोड स्थित प्रमुख मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई।
-- -
सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। शिव चौक पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। शिवालयों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया और भक्तों के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी।
-- -
शिवालियों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
फोटो
बुढ़ाना मोड़। शिवरात्रि पर क्षेत्र के शिवालियों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। क्षेत्र के गांव सांझक स्थिति शिव पार्वती धाम मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की कतारे देखने को मिली यहां पर क्षेत्र के आसपास के शिव भक्त तथा कांवड़िया जलाभिषेक करते हैं मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष गांव बरवाला निवासी जवाहर सिंह बताते हैं श्रद्धालु उत्साह के साथ पहुंचे। क्षेत्र के गांव बरवाला के अखाड़ा वाला शिव मंदिर, गांव किनौनी के प्राचीन शिवालय, पीनना गांव के तपोबली शिव मंदिर, तथा बुढ़ाना मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक कर सुख शांति की कामना की गई। शिव पार्वती धाम मंदिर सांझक में मंदिर कमेटी के सदस्यों अमित कुमार, राजवीर सिंह, सुरेश सिंह, सुखबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अमरपाल, सुखपाल सिंह कश्यप का सहयोग रहा।
Trending Videos