फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: रेहड़ा पलटा, वाशिंग मशीन के नीचे दबने से मजदूर की मौत

Mon, 13 Jul 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
crime news
रतनपुरी। गांव मुजाहिदपुर में वाशिंग मशीन और अलमारी लेकर जा रहा रेहड़ा देर रात बड़सू रजबहे की पटरी पर पलट गया। रेहड़े के नीचे दबने से रेहड़ा चालक खतौली के देवीदास मोहल्ला निवासी बाबूराम ( 60) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे सोनी ने बताया कि उसके पिता बाबूराम खतौली स्थित अमृत रेडियोज की दुकान पर रेहड़े में सामान लाने ले जाने का काम करते थे। शनिवार देर शाम उसके रेहडे में वाशिंग मशीन और अलमारी लेकर निकले। जब वह रजबहा पटरी पर मुजाहिदपुर के पास पहुंचे, तो उनका रेहडा अनियंत्रित होकर रजबहा पटरी के किनारे गहरे खेत में पलट गया। रेहडे के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। खेत में पड़े होने के कारण राहगीर उन्हें नही देख सके। जिस कारण किसी को उनके दबे होने का पता ही नहीं चल सका।
विज्ञापन

देर रात जब उसके पिता वापस नही लौटे, तो उन्होंने आसपास उनकी तलाश की। सुबह के समय एक अन्य साथी रेहडा चालक उन्हें बताया कि उसके पिता मुजाहिदपुर सामान लेकर गए थे। इसके बाद सुबह के समय वह अपने पिता को ढूंढ़ते हुए बड़सू रजबहा पटरी मार्ग पर पहुंचे, तो वहां पुलिसकर्मी उनके पिता के शव को रेहडे के नीचे से निकाल रहे थे। पुलिस द्वारा उनका शव खतौली सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed