{"_id":"6a53f2e1e510b8b77c05e4da","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-175696-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 60 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 60 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि के 60 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना 15 हजार रुपये के इनामी चरथावल के गांव कुटेसरा निवासी मौलाना अहतेशाम को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके छह साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि वर्ष 2019 में हरिद्वार निवासी सुमनलता ने बजाज एलायंज बीमा कंपनी से जीवन बीमा पॉलिसी ली थी। किस्त जमा न कर पाने के कारण उन्होंने पॉलिसी बंद कर जमा धनराशि वापस लेने का आवेदन किया था।
बीमा कंपनी ने लगभग 60.37 लाख रुपये की मैच्योरिटी का चेक ब्लू डार्ट कूरियर कंपनी के माध्यम से उनके पते पर भेजा गया। जो गायब हो गया था। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि उस चेक को षड्यंत्र के तहत गायब कर चरथावल क्षेत्र निवासी नकली सुमनलता के बैंक खाते में जमा कराकर भुगतान लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह की टीम ने छह आरोपियों चरथावल के गांव बिरालसी की पीएनबी की शाखा का कर्मचारी रामभूल व अमरोहा के मूल व वर्तमान में मुरादाबाद में रहने वाले अनिल, चरथावल निवासी डॉक्टर दिलशाद, नकली खाताधारक महिला सुमनलता का पति प्रवीण, अमरोहा निवासी सचिन व जितेंद्र को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
रविवार को 15 हजार रुपये के इनामी चरथावल के गांव कुटेसरा निवासी मौलाना अहतेशाम को गिरफ्तार किया गया। वह इस गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ दिल्ली में दो व मुजफ्फरनगर पुलिस में एक मामला दर्ज है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।