{"_id":"6a53f29a1fe1080aa20a8207","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1014-175709-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मारपीट में 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मारपीट में 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। जौली गांव में हुई मारपीट के मामले में दोनों ओर से दस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। लाठी डंडे व धारदार हथियार के हमले में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने चार लोगों का चालान किया है।
थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी एक पक्ष के श्रीपाल व नगला बुजुर्ग निवासी संजय के पास-पास में खेत है। किसी न किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होती रहती है। शनिवार शाम नगला बुजुर्ग निवासी संजय अपनी ससुराल जौली गया हुआ था। इसी दौरान एक बार फिर रंजिश के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली गलौज और इसके बाद लाठी डंडे व धारदार हथियारों से मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से महिला सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। एक और से जौली निवासी अर्जुन ने अपने ही गांव के सचिन, सतपाल, अंकुश, छोटा, प्रवीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष की और से जौली के ही रहने वाले सुनील ने अपने ही गांव के गोविंदा, बलविंदर, रोहित, लालू व नगला बुजुर्ग निवासी संजय के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई है।
पुलिस ने एक पक्ष के अक्षय निवासी गांव तेवड़ा थाना ककरौली, गौरव निवासी नगला बुजुर्ग, रोहित निवासी जौली तथा दूसरे पक्ष से श्रीपाल का चालान कर दिया। सीओ लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि जांच पड़ताल कर अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।