{"_id":"6a0a164eeb7f6e147902f221","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1012-171465-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर आबिद घायल, किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर आबिद घायल, किया चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तितावी। शनिवार देर रात मुठभेड़ में मांडी निवासी हिस्ट्रीशीटर आबिद घायल हो गया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
पुलिस बघरा-अमीरनगर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध बदमाश पुलिस को आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी बाइक मोड़कर तेजी से भागने लगा।
पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर आरोपी की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक चकरोड़ पर खेत में गिर गई। उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसने अपना नाम तितावी के गांव मांडी निवासी आबिद बताया। वह थाना तितावी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ बागपत व शामली सहित कई जिलों में लूट, हत्या, डकैती समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंंने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।