{"_id":"6a0a18da3073e905810a45d3","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-171473-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एटीएम कार्ड बदला, खाते से निकाले 1.24 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एटीएम कार्ड बदला, खाते से निकाले 1.24 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मदद करने के बहाने एक युवक ने एक बुजुर्ग का एटीएम बदल दिया। उसने पीड़ित के खाते से एक लाख 24 हजार 988 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खालापार निवासी सैय्यद ऐजाज अहमद का खाता कोर्ट रोड पर यूनियन बैंक में है। वह आर्य समाज रोड पर डीएवी कॉलेज के गेट पर यूनियन बैंक के एटीएम बूथ से भुगतान लेने गए थे। तब उन्होंने दो बार में 25 हजार रुपये निकाले थे। उसके बाद उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया था।
इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पिन डलवाकर उनका एटीएम कार्ड निकाल कर दिया था। वह एटीएम कार्ड लेकर अपने घर चले गए थे। अगले दिन वह फिर एटीएम से भुगतान लेने गए तो भुुगतान नहीं मिल सका। शक होने पर बैंक में इसकी शिकायत की। उन्होंंने खाते की स्टेटमेंट निकलवाई थी तो उसमें 82 हजार 296 रुपये शेष थे। एक एक लाख 24 हजार 988 रुपये किसी ने एटीएम से निकाल लिए। आरोप है कि एटीएम के अंदर मदद करने वाले युवक ने उनके खाते का पिन जानकर और एटीएम बदलकर यह धोखाधड़ी की है। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।