{"_id":"6a0a18c2c77660e2ee09767c","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-171478-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छह लाख 89 हजार हड़पने में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छह लाख 89 हजार हड़पने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोर्ट रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी पर धोखाधड़ी कर छह लाख 89 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
इंद्रा कॉलोनी निवासी विकास कांबोज का कहना है कि उनका सेविंग खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कोर्ट रोड ब्रांच में है। वहां उनकी मुलाकात बैंक के एक कर्मचारी नई मंडी निवासी नितिन मेहरा से हुई। उसने म्यूचुअल फंड में ज्यादा ब्याज मिलना बताया। उसके कहने पर आठ दिसंबर 2023 को एक लाख रुपये यूनियन म्यूचुअल फंड में निवेश कर दिए। उसके कहने पर उन्होंने साढ़े सात लाख रुपये से ज्यादा निवेश किए थे। जरूरत पड़ने पर वह उन्हें रुपये दे देता था। एक बार मुनाफे के साथ 68 हजार 500 रुपये आरोपी ने सीधे बैंक के खाते से उनके खाते में एनईएफटी किए। एक बार रुपयों की आवश्यकता होने पर वह टाल मटोल करने लगा। विश्वास दिलाने के लिए उसने एक फर्जी फोलियो नंबर का यूनियन म्यूचुअल फंड का दस्तावेज दिया लेकिन रुपये नहीं दिए। पता करने पर जानकारी हुई कि उनके नाम पर केवल आठ दिसंबर 2023 की एक एंट्री है।
अब आरोपी ने रुपये वापस देने से इन्कार करते हुए रुपये मांगने पर गंभीर परिणाम होने की धमकी दी है। आरोपी पर छह लाख 89 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया। सिविल थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।