{"_id":"6a0a172c172bdb77290a8935","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1014-171496-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बाइक रेहड़ा में दुपट्टा फंसने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बाइक रेहड़ा में दुपट्टा फंसने से किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोपा। मंदिर दर्शन को जा रही एक 17 वर्षीय किशोरी की सोमवार को बाइक रेहड़ा में दुपट्टा फंसने से दम घुटने के कारण मौत हो गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोरना निवासी विक्की का परिवार छाज बनाने का कार्य करता है और हर रविवार को बिहारगढ़ स्थित मंदिर दर्शन के लिए जाता है। सोमवार को भी परिवार के सदस्य बाइक से तैयार किए गए रेहड़ा में सवार होकर मंदिर जा रहे थे।
सानिया (17) अपने मामा राहुल, माता सोनी, भाई कुणाल और बहन शालू के साथ यात्रा कर रही थी। रेहड़ा को उनका मामा राहुल चला रहा था। जैसे ही वे मोरना ब्लॉक से थोड़ा आगे पहुंचे, सानिया के गले में पड़ा दुपट्टा अचानक रेहड़ा की सॉफ्ट में लिपट गया। इससे उसके गले में फंदा लग गया और दम घुटने से वह अचेत हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि, सानिया के परिजनों ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।