{"_id":"6a6a5a339a0676e1f40d7fce","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-177005-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 33 लाख हड़पने का आरोप, सपा नेता सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 33 लाख हड़पने का आरोप, सपा नेता सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। स्क्रेप के कारोबार में पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा देने का लालच देकर 33 लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए गए। वादी का आरोप है कि एक आरोपी सपा नेता है। उसने पैसे लौटाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। खालापार थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सपा नेता सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खालापार थाने की कॉलोनी योगेंद्रपुरी निवासी इकबाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि योगेंद्रपुरी निवासी शारिक खान सपा नेता है। वह सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है। पीड़ित ने लिखाया कि उसके पुत्र की मैसर्स न्यू सैफ एलपीजी प्रोडेक्टस के नाम से फर्म है। उसके पास आरोपी सपा नेता का आना जाना था। शारिक खान के स्क्रेप चूरी के काम में मोहम्मद जावेद कस्सार उर्फ कलवा साझेदार हैं। उसका कार्यालय राना चौक के पास है।
सपा नेता ने बताया कि उनके साझेदार के पास रुपया कम है। अगर वादी पक्ष उसके कारोबार में पैसा लगा दे तो वह एक किलो स्क्रेप पर एक रुपये के हिसाब से मुनाफा देगा। एक गाड़ी पर लगभग 30 से 35 हजार रुपये का लाभ होगा। इसके बाद कई बार में आरोपी को 33 लाख 40 हजार रुपये दिए गए।
आरोपी ने मुनाफा मांगने पर फर्जी स्क्रीन शॉट बनाकर दस लाख रुपये का भुगतान करना बता दिया, जबकि खाते में यह रुपया जमा नहीं हुआ था। इसके बाद आरोपी मुनाफा व अपना मूल रुपया मांगने पर टाल मटोल करने लगा। आरोपी ने पीड़ित पक्ष का खाता अपनी फर्म से जोड़ कर आरटीजीएस के माध्यम से छह लाख रुपये भी ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
खालापार थाने में सपा नेता शारिक खान, रहमत नगर निवासी मोहम्मद जावेद कस्सार व खालापार निवासी नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।