{"_id":"6a6a59039a0676e1f40d7fcb","slug":"cultural-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-177033-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संत महात्माओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संत महात्माओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया
विज्ञापन
शुकतीर्थ दण्डी आश्रम में स्वामी जनार्दन स्वरुप का पुजन करते राजीव मिश्र, विवेक शर्मा,बनवारी, जग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। धर्मनगरी शुकतीर्थ में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने संत महात्माओं के चरण स्पर्श कर फल, फूल मिठाई और वस्त्र आदि भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शुकदेव आश्रम स्थित ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज का राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, कुंवर देवराज पंवार, स्वामी कनक प्रभा नंद महाराज, रमेश मलिक, पूर्व प्रधानाचार्य राकेश कुमार, अमित राठी, मंडल अध्यक्ष अरुण पाल आदि ने पूजन किया।
हनुमत धाम में ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद महाराज की समाधि पर स्वामी आनंद स्वरूपा नंद महाराज, ट्रस्ट के अध्यक्ष आरके टंडन, राधेश्याम, शिवकुमार, दिनेश, अवधेश पाठक आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन किया।
विज्ञापन
दंडी आश्रम के स्वामी जनार्दन स्वरूप महाराज का आचार्य राजीव मिश्र, विवेक शर्मा, जगदीश वशिष्ठ, गंगा दत्त शर्मा, राजेंद्र, मनोहर शर्मा आदि ने आशीर्वाद लिया। वहीं पीतांबरा धाम में ज्योतिष आचार्य स्वामी अयोध्या महाराज का उनके अनुयायी सुधीर सहरावत, योगेंद्र राठी आदि ने पूजन किया।
नगर के महाशक्ति सिद्ध पीठ, गणेश धाम, गोड़ियामठ, राम आश्रम, ब्राह्मण आश्रम, स्वामी सतगुरु शिरोमणि रविदास, समनदास आश्रम, तिलकधारी विष्णु आश्रम सहित अनेकों आश्रम धर्मशालाओं में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।
-- -- -- -- -
गुरु पूजन के साथ हुआ सत्संग का समापन
मुजफ्फरनगर। श्री सतगुरु रामरतन पारब्रह्मा दरबार की ओर से चल श्री राज शोभायात्रा व सत्संग समारोह का बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व के साथ समापन हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के अध्यक्ष आचार्य राकेश पांचाल ने बताया कि दो दिवसीय समारोह धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह पूजन के बाद सतगुरु वाणी चर्चा और भजन-प्रवचन से संगत निहाल हुई। कार्यक्रम में नंदकिशोर पांचाल, देशपाल पांचाल, सुनील त्यागी, पूजा प्रणामी, नेहा, ब्रज मोहन त्यागी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।
-- -
गुरु पूर्णिमा पर अखण्ड रामचरित्र मानस का पाठ
भौरा कलां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आनन्द कुटी मंदिर, कपूरगढ़ में अखंड श्री राम चरितमानस पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ब्रह्मलीन दंडी स्वामी सुखदेवानंद आश्रम के अनुयायियों ने महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अखंड रामायण पाठ भगवान श्री राम व हनुमान जी की आरती के साथ संपन्न हुआ। भंडारे का आयोजन किया।
-- -- -- -
गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया
पुरकाजी। श्रीबालाजी धाम मंदिर पर सवेरे गुरुजी प घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में हवन पूजन हुआ। उनके सभी शिष्यों ने उन्हें उपहार देकर आशीर्वाद लिया। भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें मोहित सिंघल, डॉ संदीप वर्मा, विपुल गोयल, अंकुश शर्मा, लव शर्मा आदि का सहयोग रहा।
शिव मंदिर रामलीला में भंडारे का आयोजन हुआ। देहात क्षेत्र के गांव शेरपुर, मेघा आदि के शिव मंदिरों में भी भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया।
-- -- -