फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   cultural news

Muzaffarnagar News: हरिद्वार जाने के लिए तीन मार्ग, भागूवाला से लगेंगे 226 रुपये

Thu, 30 Jul 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
cultural news
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होते ही परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए नए रूट तैयार किए हैं। हरिद्वार जाने के लिए तीन नए मार्ग बनाए गए हैं। इन पर टोल टैक्स नहीं लगने के कारण दो मार्गों पर किराया कम हुआ है लेकिन एक मार्ग पर सफर लंबा होने के कारण किराया 56 रुपये बढ़ गया है। हरिद्वार मार्ग पर 55 बसों के साथ ही 20 बसों को अतिरिक्त तौर पर लगाया गया है। सभी 75 बसों का एक-एक फेरा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाने के लिए पहले 98 किमी का सफर तय कर 170 रुपये किराया देना होता था, लेकिन कांवड़ के कारण वर्तमान रूट मुजफ्फरनगर से वाया भोपा, मोरना, कम्हेड़ा, हरीनगर, लक्सर से हरिद्वार जाना होगा। यहां से यात्रा करने पर आठ किमी ज्यादा सफर करना होगा लेकिन किराया पहले से नौ रुपये कम हुआ है। अब किराया 161 रुपये देना होगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से वाया सिखेड़ा, जानसठ, बिजनौर, चंदक व भागूवाला से हरिद्वार जाना होगा। इस मार्ग से 98 किलोमीटर के बजाए 149 किलोमीटर सफर करना होगा। किराया भी 170 रुपये के बजाय 56 रुपये ज्यादा, कुल 226 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से वाया मोरना, भोकरहेड़ी, लक्सर से हरिद्वार जाना होगा। यहां से 98 किलोमीटर के बजाय दो किलोमीटर कम सफर करते हुए किराया भी 22 रुपये कम 148 रुपये देना होगा।
n मुजफ्फरनगर से बरला जाने के लिए भोपा से बसेड़ा होकर जाना होगा। पहले 26 किलोमीटर जाना पड़ता था और किराया भी 42 रुपये था, लेकिन अब 16 किलोमीटर ज्यादा सफर व किराया 13 रुपये ज्यादा, 55 रुपये किराया देना होगा।
n पुरकाजी जाने के लिए पहले 33 किलोमीटर का सफर करते हुए 51 रुपये किराया देना होता था। अब नए रूट मुजफ्फरनगर से भोपा, कम्हेड़ा से होकर पुरकाजी जाएंगे। 23 किलोमीटर ज्यादा सफर कर 25 रुपये ज्यादा किराया 76 रुपये किराया देना होगा।
n मेरठ जाने के लिए पहले 57 किलोमीटर का सफर और किराया 90 रुपये देते थे। अब मेरठ जाने के लिए मीरापुर, मवाना से होकर 88 किलोमीटर का सफर करते हुए 127 रुपये देने होंगे। जो पहले से 37 रुपये ज्यादा हैं।

n शामली जाने के लिए पीनना बाईपास, चरथावल, थानाभवन से होकर जाएंगे। पहले 49 किलोमीटर का सफर और किराया 89 रुपये था। अब 12 किलोमीटर का सफर ज्यादा और चार रुपये किराया बढ़ाकर 93 रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed