मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में युवक ने संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर अपने ही हाथों से हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ कर रख दिया। इतना ही नहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी पप्पू ने तीनों बच्चों को गंगनहर में फेंकना कबूल किया है। यह सुनकर पुलिस अधिकारी भी सन रह गए। गोताखोर गंगनहर में डूबे बच्चों की तलाश में जुटे हैं।
डोली हत्याकांड: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पिता ने तीन बच्चों को लेकर किया बड़ा खुलासा, अफसर भी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी पप्पू को अपनी पत्नी पर पड़ोसी युवक के साथ संबंधों का शक था। इसे लेकर काफी दिन से दोनों के बीच झगड़ा भी होता आ रहा था। सोमवार रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पप्पू ने डोली को गोली मारने की धमकी दी थी, जिसे उसने मंगलवार तड़के पूरा भी कर दिखाया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद उसे तीनों मासूम बच्चों की देखभाल को लेकर डर सता रहा था, कि जेल जाने के बाद उनकी परवरिश कौन करेगा। इसी के चलते वह तीनों बच्चों को लेकर सीधा कम्हेड़ा गंगनहर पर पहुंचा और उन्हें एक-एक कर अपने हाथों से उठाकर गंगनहर के गहरे पानी में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी उत्तराखंड के लक्सर में जाकर छिप गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि गोताखोर तीनों बच्चों की तलाश में जुटे हैं। बच्चों के मिलने के बाद ही इस संबंध में आगे कुछ कहा जा सकेगा।
बच्चों की देखभाल कौन करता, इसलिए फेंक दिया नहर में
पत्नी की हत्या कर तीनों मासूम बच्चों को गंगनहर में फेंकने वाले पप्पू के चेहरे पर खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बावजूद किसी तरह की शिकन नहीं दिखाई दी। पूछताछ में उसका कहना था कि पत्नी की मौत व उसके जेल जाने के बाद बच्चों की देखभाल कौन करता, इसलिए अपने हाथों से उन्हें भी गंगनहर में फेंक दिया।
काफी दिन से दंपती में चल रहा था विवाद
गांव बसेड़ी निवासी डोली व पप्पू के बीच काफी दिन से विवाद चल रहा था, लेकिन यह विवाद किस कारण से था, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं डोली के पिता ओमबीर ने बताया कि कई बार पति से झगड़ा होने पर डोली मायके आती थी, जिसे वह कुछ दिन बाद घर पर आकर गलती मानते हुए मनाकर ले जाता था। लेकिन वह बेटी की हत्या कर तीनों बच्चों को भी मार डालेगा, इसकी जरा भी आशंका नहीं थी।