सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Criminal killed in encounter: Murdered wife's lover, raped a teenage girl and sent her home

मुठभेड़ में बदमाश ढेर: पत्नी के प्रेमी की हत्या, किशोरी से दुष्कर्म कर घर भेजा; सतपाल सत्तू की पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 23 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुलिस की सोमवार देर रात रामपुर तिराहे पर मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश दो गोलियां लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान छोटा राजन गिरोह के सदस्य सतपाल सत्तू के रूप में हुई। मंगलवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई। 

Criminal killed in encounter: Murdered wife's lover, raped a teenage girl and sent her home
सतपाल सत्तू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
Satpal Sattu Encounter: सिविल लाइन थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के साथ बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनाम सतपाल उर्फ सत्तू मारा गया। तितावी क्षेत्र की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मृतक मुंबई के छोटा राजन गैंग का सदस्य और चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाने का हिस्ट्रीशीटर था।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात रामपुर तिराहे पर एक संदिग्ध कार को रोकना चाहा। कार सवार ने पुलिस पर फायरिंग की और बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन की तरफ भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसे पहले जिला अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर एक बजकर 23 मिनट पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान जिले के पचैंडा गांव निवासी और इन दिनों चंडीगढ़ के सेक्टर 31 के राम दरबार में रह रहे सत्तू के तौर पर हुई।
 
विज्ञापन

लुधियाना से भागकर आया, वेस्ट यूपी को बनाया ठिकाना
पांच महीने पहले लुधियाना के सिविल अस्पताल से उपचार के दौरान फरार होने के बाद से सत्तू पश्चिम यूपी के जिलों में वारदातें अंजाम दे रहा था। मुठभेड़ में एसओजी की गाड़ी में भी गोली लगी। एसओजी के दरोगा अजय गौड़ व सिविल लाइन थाने का सिपाही अंकित घायल हो गया। आरोपी से पिस्टल व एक कार, फर्जी आधार कार्ड, एक पर्स, नकद व अपहृत किशोरी के जेवर बरामद किए हैं। 
 

सत्तू पर 24 मुकदमे हैं दर्ज
उस पर पंजाब, मेरठ, मुजफ्फरनगर व अन्य थानों में लूट, हत्या, दुष्कर्म व अन्य गंभीर धाराओं के 24 मामले दर्ज हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चार राज्यों और 10 जनपदों में प्राथमिकी दर्ज हैं।
 

लुधियाना से भागा, कार लूटी...निशाने पर किशोरियां
सत्तू इसी साल उपचार के दौरान छह फरवरी को लुधियाना पुलिस की कस्टडी से भाग गया था। सहारनपुर से कार लूट और इसके बाद पश्चिम यूपी में वारदात अंजाम दे रहा था। सिविल लाइन थाना पुलिस, सहारनपुर सदर बाजार थाना और पंजाब के लुधियाना की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कचहरी से 19 जून को तितावी क्षेत्र की किशोरी को झांसा देकर अपहरण कर लिया और उसके साथ पंजाब ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को बस में बैठाकर वापस घर भेज दिया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 
 

पत्नी के प्रेमी की हत्या, ढाई दशक रहा आतंक
पुलिस जांच में सामने आया कि सत्तू ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या भी कर दी थी। जिले के पचैंडा गांव से परिवार करीब 30 साल पहले चंडीगढ़ जाकर बस गया था। आरोपी पर चंडीगढ़ में 2001 में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लुधियाना पुलिस की कस्टडी से फरार होने के बाद वह अलग-अलग क्षेत्रों में छिपता घूम रहा था। 

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: दोस्त की पत्नी से हो गए संबंध, विरोध करने पर कर दी हत्या, घर से बुलाकर मारा; आरोपी गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed