सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for strict action against drug mafia in Lok Sabha

Muzaffarnagar News: लोकसभा में ड्रग माफिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Demand for strict action against drug mafia in Lok Sabha
हरेंद्र मलिक, सांसद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने लोकसभा में उत्तर भारत में फैल रहे ड्रग माफिया के नेटवर्क का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ड्रग माफिया का प्रभाव बढ़ रहा है। शिक्षा संस्थानों तक ड्रग्स की पहुंच से युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों से तुरंत प्रभावी कदम उठाने और शिक्षा संस्थानों को ड्रग मुक्त करने की मांग की। मुजफ्फरनगर के दिव्यांशु जटराणा की देहरादून में ड्रग माफिया की ओर से कथित हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही से ड्रग माफिया युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल रहे हैं। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed