सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees took a holy dip in the Ganges on the auspicious occasion of Jyeshtha Dussehra.

Muzaffarnagar News: शुद्ध ज्येष्ठ दशहरा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip in the Ganges on the auspicious occasion of Jyeshtha Dussehra.
शुक तीर्थ गंगा घाट पर मंगलगीतों के बीच कुआं व गंगा पुजन करते खतोली श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ में आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं ने शुद्ध दशहरा पर गंगा स्नान किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा गंगा घाट पर शिविर लगाकर अध्यात्म का संदेश दिया गया। पुस्तकों का वितरण किया गया। बीके प्रवेश दीदी, बीके श्रवण भाई, बीके बीना दीदी ने विचार रखे।

शुकतीर्थ में शुद्ध दशहरा गंगा स्नान पर्व पर बुधवार सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों के द्वारा तीर्थ नगरी में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में हर-हर गंगे जय मां गंगे के जयघोष के साथ गंगा स्नान किया। मंगलगीतों के बीच घाट पर कुआं व मां गंगा का पूजन कर परिवार की खुशहाली के लिए विशेष पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से अनुष्ठान संपन्न कराए तथा वस्त्र, अन्न आदि का दान किया। कढ़ी चावल, हलवा, गुलदाना, जलेबी का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने शुकदेव मंदिर के दर्शन कर प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मनोकामना सिद्धि के लिए धागा बांधकर शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। शिवधाम, दुर्गा धाम,राम आश्रम, मां पूर्णागिरि आश्रम, तिलकधारी आश्रम, पार्वती आश्रम, उदासीन निर्वाण, शनिधाम, महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम, आश्रम, पीतांबरा धाम आदि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
प्राचीन दंडी आश्रम द्वारा गंगा घाट पर भंडारे का आयोजन किया गया। उदासीन निर्वाण आश्रम के महंत स्वामी कृपाल दास महाराज ने गुलदाना और जलेबी का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया। महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज और घाट नाविक देवेंद्र व दीपक ने श्रद्धालुओं को मीठा शरबत पिलाकर पिलाकर पुण्य अर्जित किया।

शुक तीर्थ गंगा घाट पर मंगलगीतों के बीच कुआं व गंगा पुजन करते खतोली श्रद्धालु। संवाद

शुक तीर्थ गंगा घाट पर मंगलगीतों के बीच कुआं व गंगा पुजन करते खतोली श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed