सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hearing on the verdict for the Rampur Tiraha incident now scheduled for June 29.

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड पर अब फैसले के लिए 29 जून को सुनवाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hearing on the verdict for the Rampur Tiraha incident now scheduled for June 29.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम बृज किशोर की पत्रावली में फैसले पर सुनवाई नहीं हो सकी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम/विशेष न्यायालय सीबीआई में अगली सुनवाई के लिए 29 जून नियत की गई। तीनों अभियुक्त अदालत में पेश हुए। उधर, सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी पत्रावली में अब आठ जुलाई को सुनवाई होगी। एक अक्तूबर 1994 को तत्कालीन एसओ झिंझाना ब्रज किशोर ने सिपाही अनिल कुमार, उमेश कुमार व कमल किशोर के साथ रामपुर तिराहा पर बसों की चेकिंग की थी। आंदोलनकारियों के खिलाफ तमंचे और खुखरी बरामदगी का मामला छपार थाने में दर्ज कराया गया। सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस की ओर से बरामद दिखाए गए तमंचों को फोरेंसिक लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया। जांच में सामने आया कि साथ भेजे गए कारतूस उन तमंचों से नहीं चलाए गए थे। सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। वाद में कमल किशोर की मृत्यु हो गई। बुधवार को फैसला आना था लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब फैसले के लिए 29 जून नियत कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed