सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DNA sample taken from Rocky's mother; wanted accused injured in encounter

Muzaffarnagar News: डीएनए के लिए रॉकी की मां का लिया सेंपल, वांछित आरोपी मुठभेेड़ में घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
DNA sample taken from Rocky's mother; wanted accused injured in encounter
विज्ञापन
सिखेड़ा / मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी की हत्या के मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र करना शुरू किया है। उसकी गर्दन अभी तक नही मिली है। धड़ भी जमीन में दबा मिला था।

धड़ रॉकी का ही था इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने डीएनए की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। उसकी मां का सेंपल लिया गया है। वहीं देर रात पुलिस ने वांछित कादीपुर निवासी शुभम को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉकी हत्याकांड में पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की हुई है। हालांकि पुलिस ने रॉकी का शव एक आरोपी भोपा के गांव मलपुरा निवासी मोंटी की निशानदेही पर कादीपुर के जंगल से घटना में शामिल रहे शुभम के खेत से बरामद किया था। इसके बाद मृतक की पत्नी रेणू, सौतेले पुत्र बादल को गिरफ्तार किया गया। बादल ने गोली मारकर हत्या करने के बाद गर्दन काटकर धड़ जमीन में दबाना बताया था।
विज्ञापन

बताया था कि गर्दन को जौली नगर में फेेंक दिया था। जिसे पुलिस आज तक बरामद नहीं कर सकी है। चूंकि गर्दन अभी तक मिल नही पाई है। इस लिए पुलिस ने धड़ की पुख्ता पहचान करने के लिए डीएनए की कार्रवाई शुरू की है।
अधिकारियों के आदेश पर सिखेड़ा पुलिस ने रॉकी की मां बबली का जिला अस्पताल में विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डीएनए के लिए ब्लड सैंपल लिया गया।
सैंपल का मिलान पोस्टमार्टम के समय रखे गए रॉकी के डीएनए से कराया जाएगा। ताकि धड़ की पहचान में किसी प्रकार की कोई शंका न रहे। मां-पुत्र के सेंपल को प्रयोगशाला भेजा गया है।
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव का कहना है कि मां व पुत्र का डीएनए सेंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला, निवाड़ी (मोदीनगर, गाजियाबाद) भेज दिया गया है। इस मामले में शुभम व हत्यारोपी बादल की पत्नी निशा वांछित चल रही है। शुभम को देर रात भंडूर मार्ग पर सिखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
वह बाइक पर जा रहा था। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उसने बताया कि मोंटी, बादल और वह भोपा में जिम में जाते थे। उनमें दोस्ती हो गई थी। वह गर्दन काट कर शव को अपने खेत मेें गड्ढ़ा खुदवा कर शव दबवाने में शामिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed