सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eid today, prayers in 136 Eidgahs, 600 mosques and madrasas

Muzaffarnagar News: ईद आज, 136 ईदगाह, 600 मस्जिद और मदरसों में नमाज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Eid today, prayers in 136 Eidgahs, 600 mosques and madrasas
अलविदा जुमा की नमाज अदा करते लोग फोटो संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरननर। अलविदा जुमे पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। शनिवार को 136 ईदगाह, 600 मस्जिद व मदरसों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा के लिए जिले को नौ जोन व 21 सेक्टरों में बांटा गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिसबल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Trending Videos

दोपहर के समय अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। पुलिसकर्मी धार्मिक स्थलों के पास मौजूद रहे। एसएसपी, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने नगर में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जानसठ क्षेत्र में चितौड़ा, कवाल, तिसंग, तालड़ा, सालारपुर, मेहलकी, गढ़ी सहित सभी गांवों में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से धार्मिक स्थलों के बाहर व मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल रहा।
-------------------------

12 स्थानों पर ककरौली में अदा होगी ईद की नमाज

ककरौली। क्षेत्र के तेवड़ा, जटवाड़ा, टंढ़ेड़ा, ककरौली, बेहड़ा सादात, चौरावाला गांवों में हल्की बूंदाबांदी के बीच अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि शनिवार को ककरौली क्षेत्र में 12 स्थानों पर ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी। संवाद

---

एसपी देहात ने किया ईदगाह का निरीक्षण

चरथावल/शाहपुर। ईद उल फितर के पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसपी देहात आदित्य बंसल ने ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम बुढ़ाना कृष्णकांत विश्वकर्मा , सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह व थाना प्रभारी शाहपुर गजेंद्र सिंह मौजूद रहे। उधर, चरथावल कस्बे की जुमा मस्जिद, मजरे वाली, थाने वाली, मुर्दापट्टी, बाजार कलां के अलावा कुटेसरा, निर्धना, हैबतपुर, लुहारी, चौकड़ा सहित 82 मस्जिदों में नमाज अदा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed