सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If the accused student is not arrested, the teachers will protest.

Muzaffarnagar News: आरोपी छात्र की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
If the accused student is not arrested, the teachers will protest.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित सनातन धर्म कॉलेज में शिक्षक पर हमले के मामले को लेकर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महा विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक कॉलेज में हुई। शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध किया और आरोपी छात्र निशांत की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन के अंदर गिरफ्तारी नही हुई तो शिक्षक धरना- प्रदर्शन करेंगे।
Trending Videos

प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि बैठक में शहर के सभी महाविद्यालयों के शिक्षकों के साथ शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने चीफ प्रॉक्टर डॉ. अरविन पंवार पर हुए जानलेवा हमले का एक स्वर में विरोध किया गया। शिक्षकों ने कहा कि अगर आरोपी छात्र निशांत की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो महाविद्यालय के शिक्षकों समेत विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी शिक्षक धरना -प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय से आरोपी छात्र के निष्कासन की संस्तुति की गई है। शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह हमला केवल एक शिक्षक पर नहीं बल्कि शिक्षक समुदाय पर हमला है। महाविद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। बैठक में मुकेश चंद, वीके त्यागी, डॉ. अनूप पटेल, डॉ. चंद्रमणि समेत अन्य महाविद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed