{"_id":"69d4195f72cc4b436d057124","slug":"farmers-protested-against-the-installation-of-smart-meters-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-168661-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में भारतीय किसान मजदूर सर्व समाज की ओर से टाउन हॉल स्थित एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। घरेलू उपभोक्ता सहित वाणिज्यिक क्षेत्र के लोगों के लिए स्मार्ट मीटर को नुकसानदेय बताया।
आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर में अधिक रीडिंग आ रही है, जिससे उपभोक्ता का उत्पीड़न हो रहा है। टाउन हॉल में दिए गए धरने के दौरान ऊर्जा निगम अधिकारियों से मांग की गई कि घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पर पाबंदी लगाई जाए।
जनपद में घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं के परिसरों में ऊर्जा निगम की ओर से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के मन में नेगेटिव बैलेंस सहित मीटर तेज चलने सहित विभिन्न भ्रांतियां आ रही हैं।
सोमवार को भारतीय किसान मजदूर सर्व समाज कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम खान के नेतृत्व में टाउनहॉल एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया।
मांग उठाई कि स्मार्ट मीटर लगाने पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली निकालकर लोगों को स्मार्ट मीटर से हो रहे नुकसान के प्रति आगाह किया। जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जीशान, राजेश, आशू, नईम, शावेज, प्रमोद, रामपाल आदि शामिल रहे।
Trending Videos