सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Encounter of a criminal: Amjad died after being hit by two bullets in the chest, fired 24 bullets at police

बदमाश का एनकाउंटर: दो गोली सीने में लगने से ढेर हुआ अमजद, पुलिस पर चलाईं 24 गोलियां, लूटा था 28 किलो सोना

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Feb 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarnagar News: पुलिस ने एनकाउंटर में 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को मार गिराया, जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस ने बदमाश के पास से कारबाइन बरामद की है। वहीं एसपी देहात की बुलेट प्रूफ जैकेट और गाड़ी में भी गोलियां लगी हैं। 

Encounter of a criminal: Amjad died after being hit by two bullets in the chest, fired 24 bullets at police
बदमाश अमजद की फाइल फोटो और उसके पास से बरामद कार्बाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विज्ञाना मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे पुलिस मुठभेड़ में हरसौली निवासी 50 हजार रुपये का इनामी अमजद (36) सीने में दो गोली लगने से ढेर हो गया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने 24 राउंड फायरिंग की। एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेट प्रुफ जैकेट और गाड़ी में भी गोली लगी। दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक भी गोली लगने से घायल हो गए। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि इनामी पर यूपी, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड में लूट, हत्या और डकैती समेत अन्य धाराओं के 40 मुकदमे दर्ज हैं।
Trending Videos

 

Encounter of a criminal: Amjad died after being hit by two bullets in the chest, fired 24 bullets at police
अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को विज्ञान क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों की सूचना मिली। एसएसपी ने बताया कि विज्ञाना रोड पर करीब ढ़ाई बजे चेकिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद बाइक पर सवार होकर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अमजद के रूप में हुई।
 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी मौके पर जाकर मुआयना किया। घायल पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक बदमाश अंतरराज्यीय स्तर का बदमाश था। पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुढ़ाना, तितावी और शाहपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
 

राजस्थान में लूटा था 28 किलो सोना
कुख्यात अमजद ने राजस्थान के चुरु में अपने साथियों के साथ मिलकर चार साल पहले फाइनेंस कंपनी से 28 किलो सोना लूट लिया था। पिछले महीने ही बुढ़ाना में बाइक लूट की अपराध को अंजाम दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed