सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer upset over land consolidation goes missing under suspicious circumstances

Muzaffarnagar News: चकबंदी से परेशान संदिग्ध हालात में किसान लापता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer upset over land consolidation goes missing under suspicious circumstances
मंसूरपुर। पुरबालियान में किसान अमरनाथ के घर परेशान बैठी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मंसूरपुर। चकबंदी से परेशान क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी किसान अमरनाथ (40) संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उसकी बाइक नहर की पटरी पर खड़ी मिली। इससे उसके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व ग्रामीण किसान को तलाशने में लगे है। परिजन रिश्तेदारियों में भी किसान की तलाश कर रहे हैं।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान के किसान अमरनाथ ने चकबंदी विभाग तथा अपने परिवार के लोगों पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए खतौली नहर पटरी से अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत की। कहा कि वह खतौली नहर में कूद कर आत्महत्या कर रहा है। क्योंकि उसके परिवार के लोगों तथा चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने उसकी जमीन हड़प ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भारतीय किसान यूनियन नेता नीरज पहलवान अन्य ग्रामीणों के साथ खतौली नहर पर पहुंचे। वहां पटरी पर किसान की बाइक खड़ी मिली। सूचना देने पर मंसूरपुर व खतौली पुलिस भी पहुंच गई। किसान को तलाश किया जा रहा है। अमरनाथ के भाई सोनू ने खतौली पुलिस को किसान की गुमशुदगी की तहरीर दे दी है। बाइक को खतौली पुलिस अपने साथ ले गई है।
उधर, किसान के बेटे वंशित का कहना है कि उनके पास नौ बीघा जमीन थी। चकबंदी के अधिकारियों से मिलकर परिवार के ही एक व्यक्ति ने ही उनकी सड़क वाली जमीन को जंगल में करा दिया। कम भी कर दी।
इसी के चलते उसके पिता मानसिक रूप से परेशान थे। नहर पटरी पर बाइक मिलने से आशंका है कि उसके पिता नहर में कूदे है। वैसे वह रिश्तेदारियों में भी अपने पिता को तलाश रहा है। थाना मंसूरपुर पुलिस का कहना है कि किसान को तलाश किया जा रहा है। यदि रात में किसान नहीं मिलता है तो सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर किसान को तलाश कराया जाएगा।

मंसूरपुर। पुरबालियान में किसान अमरनाथ के घर परेशान बैठी महिलाएं। संवाद

मंसूरपुर। पुरबालियान में किसान अमरनाथ के घर परेशान बैठी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed