सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fraud of Two Lakh in the Name of Taxi Investment, Case Registered

मुजफ्फरनगर में हेलो टैक्सी के नाम पर दो लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर में हेलो टैक्सी कंपनी के नाम पर निवेश का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fraud of Two Lakh in the Name of Taxi Investment, Case Registered
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर  नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में निवेश के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


निवेश के नाम पर दिया बड़ा मुनाफे का लालचशिवपुरी कॉलोनी निवासी अनंत गुप्ता ने बताया कि उसकी पहचान तितावी क्षेत्र के गांव बुड़ीना खुर्द निवासी फरहत जावेद से थी। फरवरी 2024 में आरोपी ने खुद को एक टैक्सी कंपनी का अधिकृत एजेंट बताते हुए निवेश की योजना समझाई। उसने दावा किया कि कंपनी कार और बाइक खरीदकर उन्हें किराये पर चलाती है, जिससे सालाना 200 प्रतिशत तक मुनाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने अलग-अलग यूनिट योजनाओं के जरिए निवेश का लालच दिया और रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया।
 

किश्तों में लिए दो लाख रुपये
पीड़ित ने बताया कि 7 मार्च 2024 को उसने 50 हजार रुपये की एक यूनिट खरीदी। इसके बाद फरवरी और मार्च 2025 में आरोपी ने और निवेश के लिए दबाव बनाया और कुल दो लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में ले लिए। बदले में आरोपी ने बांड और सर्टिफिकेट दिए, जो बाद में फर्जी निकले।

जांच में सामने आई सच्चाई
1 अप्रैल 2025 को जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। संदेह होने पर पीड़ित ने सर्टिफिकेट पर दिए पते की जांच की, जहां इस नाम की कोई कंपनी नहीं मिली। शिकायत के बाद पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए। बताया गया कि आरोपी ने पहले रुपये लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में धमकी देने लगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
नई मंडी कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed