सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Law and order is bad, no section is safe: Naseemuddin

कानून व्यवस्था खराब, कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं : नसीमुद्दीन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Law and order is bad, no section is safe: Naseemuddin
सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है।
Trending Videos

मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। किसान, मजदूर परेशान हैं। गन्ने का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। सपा पीडीए को लेकर सड़कों पर उतर रही है। दावा किया कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में पीडीए के बल पर सफलता मिलेगी।
महावीर चौक स्थित सपा के जिला कार्यालय पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्दीकी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान परेशान हैं। गन्ना, गेहूं का लागत मूल्य बढ़ रहा है। चीनी मिल भुगतान में भी देरी कर रही है। किसानों को शादी-विवाह सहित बच्चों की पढ़ाई की फीस भरने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा किसानों के विरुद्ध काला कानून लेकर आई लेकिन सपा के आंदोलन के चलते उसे पीछे हटना पड़ा। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। भाजपा बेटी बचाओ का नारा दे रही है, जबकि कुछ दिन पहले सीतापुर में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed