सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lekhpal did not reach the spot...suspended

Muzaffarnagar News: मौके पर नहीं पहुंचे लेखपाल...किया निलंबित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal did not reach the spot...suspended
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खतौली/रतनपुरी। डीएम उमेश मिश्रा को मिली शिकायत के बाद एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने रतनपुरी के लेखपाल कुलदीप कुमार को अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया है।
एसडीएम खुद मौके पर पहुंचे। जमीन पर अवैध कब्जा रुकवाया। लेखपाल को फोन कराया गया लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद नायब तहसीलदार मंसूरपुर अमित रस्तौगी की जांच आख्या पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने चार्ज संभालते ही लापरवाह कर्मचारियों पर सख्ती शुरू कर दी है। डीएम कार्यालय में शिकायत प्राप्त हुई थी कि लेखपाल ने रतनपुरी में भूमि पर अवैध कब्जा करा दिया है। इसकी जांच नायब तहसीलदार अमित रस्तौगी से कराई गई।
नायब तहसीलदार की आख्या रिपोर्ट में शिकायत सही पाई गई। इसके आधार पर लेखपाल कुलदीप कुमार को निलंबित किया गया है। गांव रतनपुरी की भूमि खसरा नंबर 616, जो नवीन परती की भूमि है।
इस भूमि के आंशिक भाग पर गांव के ही व्यक्ति ने अवैध कब्जा किया गया है। प्रकरण में धर्मवती के विरुद्ध उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के अंतर्गत उक्त भूमि के मामले में बेदखली का वाद विचाराधीन है।
लेखापल ने अतिकर्मणकर्ता से दुरभिसंधि की है। भूमि में लेंटर डालकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि लेखपाल अनुशासनहीन एवं लापरवाह कर्मचारी है। निलंबन अवधि के दौरान हल्का लेखपाल को राजस्व निरीक्षक खतौली कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed