{"_id":"69c97e7e4fa1a2f221085553","slug":"meat-remains-found-near-the-place-of-family-deities-five-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1007-168095-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुल देवताओं के स्थान के पास मांस के अवशेष पड़े मिले, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुल देवताओं के स्थान के पास मांस के अवशेष पड़े मिले, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। खेत में बने कुल देवताओं के स्थान के पास भारी मात्रा में पशुओं के मांस के अवशेष पड़े मिलने पर ग्रामीणों में रोष बना है। पुलिस ने जेसीबी से अवशेष हटवाए। पुलिस की जांच में आए आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
थाना ककरौली क्षेत्र के खोकनी गांव निवासी किसान बिजेंद्र व किरण के खेत बेहड़ा-जौली मार्ग पर रजबहे की पटरी के पास है। उन्होंने बताया कि अपने खेत में चालीस दिन पहले उन्होंने कुल देवताओं के नए स्थान बनवाएं थे। कुछ दिन से वहां विशेष पूजा चल रही थी। रविवार सुबह जब घर की महिलाएं पूजा-पाठ के लिए गई तो कुल देवता के स्थान और आसपास में भारी मात्रा में पशुओं के मांस के अवशेष पड़े मिले।
महिलाओं से जानकारी पाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से अवशेष हटवाकर साफ-सफाई कराई। किसान बिजेंद्र के पुत्र रिंकू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात लोगों ने देवताओं के स्थान को अपवित्र करने और उनकी हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से यह घटना की है।
उधर, घटना से रोष बना है। रेसेंद्र प्रधान, राजू सिंह, पालू , मज़्जन, सोमबीर, सतपाल, धनपाल आदि ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि जांच के दौरान क्षेत्र के तेवड़ा गांव निवासी आठ पांच आरोपियों को पकड़ा है। नाम प्रकाश में आए। इनमें से अल्तमश, शाने आलम, सालिम, अनस, सावेज को तेवड़ा से गिरफ्तार कर चालान किया गया है। आसिफ, आरिफ, आसिफ की तलाश है।
ई-रिक्शा सालिम की है। आरोपियों से एक ई-रिक्शा बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ लोग मांस बेचने का काम करते है।
Trending Videos