सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medical agency raided, narcotics recovered

Muzaffarnagar News: मेडिकल एजेंसी पर छापा, नारकोटिक्स दवा बरामद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Medical agency raided, narcotics recovered
विज्ञापन
मीरापुर। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और जिला औषधि विभाग की टीम ने मीरापुर में एक मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा है। इस दौरान सरकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपूर्ति की जाने वाली नारकोटिक्स श्रेणी की दवा बरामद हुई। एजेंसी संचालक के खिलाफ परिवाद दर्ज किया जा रहा है। यह कार्रवाई तीन दिन पहले जिला परिषद बाजार स्थित ब्रज फार्मा पर हुई जांच के बाद मिली जानकारी पर की गई।
Trending Videos

जिला औषधि निरीक्षक पवन कुमार शाक्य ने बताया कि हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार और सहायक सब इंस्पेक्टर बालेंद्र कुमार ने ब्रज फार्मा पर जांच की थी। शुरुआती जांच में सामने आया था कि मीरापुर की प्रधान मेडिकल एजेंसी से भी नारकोटिक्स श्रेणी की दवाइयों की आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को आगे बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार को प्रधान मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान एजेंसी संचालक मो.आरिफ मौके पर नहीं मिला। मौके पर मौजूद दो युवकों को उसके नाम का नोटिस रिसीव कराया गया। एजेंसी से नारकोटिक्स श्रेणी के क्लोजीपाम के पांच पत्ते जब्त किए गए।
टीम ने सरकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपूर्ति की जाने वाली नारकोटिक्स श्रेणी की दवा बरामद की। बरामद दवा को तुरंत सील कर दिया गया। एजेंसी संचालक मो.आरिफ के विरुद्ध परिवाद दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed