{"_id":"69ce243fa573453f200f79f1","slug":"muzaffarnagar-canter-collides-with-car-going-to-wedding-procession-groom-s-brother-killed-six-injured-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बरात में जा रही कार में कैंटर ने मारी टक्कर, दूल्हे के भाई की मौत, छह बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बरात में जा रही कार में कैंटर ने मारी टक्कर, दूल्हे के भाई की मौत, छह बराती घायल
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार
बुढ़ाना के गांव भसाना से आरिफ की बरात भोपा जा रही थी। बरात में शामिल दूल्हे के चचेरे भाई तराबुद्दीन की हादसे में मौत हो गई। घायल बरातियों को अस्पताल ले जाया गया है। तराबुद्दीन के परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
तराबुद्दीन की फाइल फोटो और मौके पर एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाहपुर कस्बे के बुढ़ाना रोड पर गांव सोरम के गेट नंबर दो के पास बरातियों की कार में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दूल्हे के चचेरे भाई 36 वर्षीय तराबुद्दीन की मौत हो गई। मृतक का बेटा, चालक सहित कार में सवार आधा दर्जन बराती घायल हो गए।
Trending Videos
बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव भसाना निवासी आरिफ की बरात बुधवार को भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा जा रही थी। बरात में दूल्हे के चचेरे भाई तराबुद्दीन व उसका 10 वर्षीय पुत्र अद्दु के अलावा गांव के ही 22 वर्षीय सलमान, 27 वर्षीय शाकिर व बागपत जनपद के गांव बिनोली निवासी सलमान के अलावा मालिक व कार चालक अहसान कार में सवार होकर शादी में शामिल होने गांव तिस्सा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब वह बुढ़ाना रोड पर गांव सोरम के गेट नंबर दो के पास पहुंचे तो कार में सामने से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चीख पुकार मच गई। हादसे को देखकर राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल तराबुद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार सभी गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने शव पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कैंटर को छोड़ कर चालक भाग गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं दी गई।