{"_id":"69f21c3ece0465c94c0fd20e","slug":"muzaffarnagar-central-gst-department-raided-jb-steels-records-searched-officers-arrived-in-five-vehicles-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: जेबी स्टील्स पर केंद्रीय जीएसटी विभाग का छापा, रिकॉर्ड खंगाला; पांच गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: जेबी स्टील्स पर केंद्रीय जीएसटी विभाग का छापा, रिकॉर्ड खंगाला; पांच गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरनगर में जेबी स्टील्स गाजियाबाद और अन्य जनपदों से माल मंगाकर जिले में बेचती है। यहां जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने छापा मार दिया। कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारी से पूछताछ की और कागजात खंगाले।
Raid Demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ रोड स्थित जेबी स्टील्स पर केंद्रीय जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को छापा मारा। पांच गाड़ियों में पहुंची केंद्रीय जीएसटी की टीम ने फर्म में कार्यरत कर्मचारी और निदेशकों से पूछताछ की। खरीद बिक्री का हिसाब लेने के साथ ही फर्म के खाते भी चेक किए गए। मेरठ से पहुंची केंद्रीय जीएसटी की टीम में शामिल अधिकारियों ने घंटों तक जांच की।
Trending Videos
जेबी स्टील में सरिया, गर्डर, चैनल और स्टील प्लेट गाजियाबाद और अन्य जनपदों से मंगाकर मुजफ्फरनगर जिले में सप्लाई किया जाता है। कुछ वर्ष पूर्व तक फर्म निदेशकों की ओर से वेयर गंज में सरिया गर्डर आदि की ट्रेडिंग की जाती थी लेकिन उसके बाद सभी पार्टनर अलग-अलग हो गए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह केंद्रीय जीएसटी मेरठ के अधिकारियों ने जेबी स्टील पर पहुंच कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान स्टॉक के आधार पर खरीद और बिक्री का मिलान किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले फर्म मालिक के भाई के राना चौक के समीप स्थित गोदाम पर भी केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने जांच की थी। हालांकि स्टेट जीएसटी एचआईबी के ज्वाइंट आयुक्त सिद्धेश चंद्र दीक्षित ने छापामारी की कार्रवाई से अनभिज्ञता जाहिर की।
