{"_id":"6a610e1a272d5152d60267b8","slug":"muzaffarnagar-class-4-girl-beaten-after-being-accused-of-stealing-10-at-school-takes-her-own-life-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: स्कूल में 10 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर कक्षा चार की छात्रा को पीटा, घर आकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: स्कूल में 10 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर कक्षा चार की छात्रा को पीटा, घर आकर दे दी जान
Thu, 23 Jul 2026 12:10 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:10 AM IST
सार
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचैंडा कलां गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयुषी कक्षा चार में पढ़ती थी। आरोप है कि शिक्षिका सविता के बैग से 10 रुपये चोरी करने के आरोप में शिक्षक राजीव ने बच्ची को पीटा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
आयुषी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा कलां गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा आयुषी (10) ने अपने घर की रेलिंग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा पर स्कूल में शिक्षिका सविता के बैग से 10 रुपये की चोरी करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद शिक्षक राजीव ने उसकी पिटाई कर दी। अपमानित छात्रा घर पहुंची और जान दे दी। पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
ललितपुर के गांव चक लालौन निवासी अशोक राजपूत पिछले आठ साल से पचेंडा कलां गांव में सपा नेता अखाड़ा संचालक युधिष्ठिर पहलवान के आवास परिसर में अपने परिवार के साथ रह रहा है। बुधवार को उसकी पत्नी ज्योति घरों में चौका बर्तन करने के लिए मुजफ्फरनगर आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक ने बताया कि उसकी चारों बेटी स्कूल चली गईं। दोपहर के समय शिक्षिका सविता ने कॉल कर बताया कि आयुषी ने उसके पर्स से दस रुपये चोरी कर लिए हैं। छात्रा के पिता ने उसे समझा-बुझाकर घर भेजने के लिए कह दिया। आरोप है कि शिक्षिका ने शिक्षक राजीव से शिकायत की। राजीव ने छात्रा की पिटाई करते हुए अपमानित किया।
स्कूल की छुट्टी होने के बाद चारों बहनें घर लौटीं तो माता-पिता के नहीं होने के कारण घर पर ताला लगा था। उसकी तीन बहनें खेलने के लिए चली गईं, जबकि आयुषी दीवार फांदकर घर में घुसी और रेलिंग पर कपड़ा बांधकर फंदा लगा लिया।
देर शाम पिता घर पहुंचा तो प्रकरण की जानकारी मिली। देर रात पीड़ित परिवार ने तहरीर दी। सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बीएसए संदीप कुमार का कहना था कि मामले की जांच कराई जाएगी।
ये भी देखें...
छात्र आंदोलन: दिल्ली पहुंचे राकेश टिकैत, छात्रों के बीच बोले- आंदोलन पर किसानों की पूरी नजर, ट्रैक्टर भी तैयार
ये भी देखें...
छात्र आंदोलन: दिल्ली पहुंचे राकेश टिकैत, छात्रों के बीच बोले- आंदोलन पर किसानों की पूरी नजर, ट्रैक्टर भी तैयार