Muzaffarnagar: डीजे गाड़ी से उतारे कांवड़िये, शिव चौक पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक के बाद धरना खत्म
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर डीजे वाहन से कांवड़ियों को नीचे उतारने के बाद हंगामा हो गया। कांवड़ियों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरना दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस ने डीजे वाहन पर सवार कांवड़ियों को नीचे उतरने के लिए कहा। इससे नाराज कांवड़ियों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिव चौक पर धरना शुरू कर दिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।
विद्युत तारों को देखते हुए पुलिस ने उतरने को कहा
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद क्षेत्र के कुछ कांवड़िये डीजे वाहन के साथ कांवड़ लेकर गुजर रहे थे। वाहन के ऊपर कई कांवड़िये खड़े थे। शिव चौक के पास ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों को देखते हुए कोतवाली प्रभारी ने सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ियों से वाहन से नीचे उतरने के लिए कहा। बताया गया कि पुलिस द्वारा सख्ती से समझाने पर कांवड़िये नीचे उतर गए, लेकिन उन्होंने पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: लखनऊ में अखिलेश से मिला पीड़ित परिवार, इकरा हसन रहीं साथ, सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरा
शिव चौक पर दिया धरना, अधिकारियों ने कराया शांत
घटना से नाराज कांवड़ियों ने शिव चौक पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी नाराजगी दूर की और उन्हें शांत कराया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि किसी बात को लेकर कांवड़िये नाराज हो गए थे। उनसे वार्ता कर मामला शांत करा दिया गया और इसके बाद सभी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।