Muzaffarnagar: खंभे पर लटका मिला मजदूर का शव, खेत पहुंचे किसानों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में बिजली के खंभे पर एक मजदूर का शव लटका मिला। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी रामेश्वर उर्फ दीपक के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर पहुंचे किसानों ने बिजली की बड़ी लाइन के एक खंभे पर युवक का शव लटका हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
खेत पहुंचे किसानों ने देखा शव
जानकारी के अनुसार शनिवार को बरवाला गांव के जंगल क्षेत्र में किसान अपने खेतों पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर बिजली की बड़ी लाइन के एक खंभे पर लटके शव पर पड़ी। शव दिखाई देने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: UP: पहाड़ों पर वीकेंड मनाने निकले लोग, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सात किमी तक जाम, घंटों करना पड़ा इंतजार
मध्य प्रदेश निवासी मजदूर के रूप में हुई पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो मृतक की पहचान रामेश्वर उर्फ दीपक के रूप में हुई। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी बताया गया है और बरवाला गांव में डेयरी संचालक लियाकत के यहां काम करता था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जांच और अन्य औपचारिकताओं के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।