{"_id":"67093de8a36c86e89e00442c","slug":"muzaffarnagar-three-bodies-found-floating-in-ganganahar-villagers-in-terror-one-body-exhumed-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: गंगनहर में दिखीं तीन लाशें, देखकर भागे नहाते हुए बच्चे, एक शव निकाला, महिला समेत दो शव बह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: गंगनहर में दिखीं तीन लाशें, देखकर भागे नहाते हुए बच्चे, एक शव निकाला, महिला समेत दो शव बह गए
Fri, 11 Oct 2024 08:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 11 Oct 2024 08:32 PM IST
सार
जो शव बरामद हुआ है वह पुरुष का है और काफी पुराना है। पानी में कई दिन तक रहने के कारण फूल चुका है। शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं दो शवों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
खतौली गंगनहर में एक महिला सहित तीन लोगों के शव बहते हुए दिखाई दिए। काफी तलाशने पर भी दो शव नहीं मिल सके, जबकि एक को खलासी पुल में अटकने पर निकाल लिया गया। महिला सहित तीनों लोगों की हत्या कर गंगनहर में फेंकने की आशंका है।
विज्ञापन
Trending Videos
शुक्रवार दोपहर मंसूरपुर के गांव सराय पुल की ओर से एक साथ एक पुरुष और महिला का शव बहकर आता दिखाई दिया। यह देखकर नहर किनारे नहारे बच्चों में दहशत फैल गई और वे बाहर निकलकर भागे। दोनों शव बहकर रतनपुरी के सठेडी पुल की तरफ चले गए। कुछ देर बाद एक अन्य पुरुष का शव गंगनहर में बहकर आता लोगों ने देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही शव खतौली गंगनहर खलासी पुल में जाकर अटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ खतौली राम आशीष यादव का कहना है कि जो शव बरामद हुआ है वह पुरुष का है और काफी पुराना है। पानी में कई दिन तक रहने के कारण फूल चुका है। शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं दो अन्य शवों की तलाश की जा रही है।