{"_id":"6a670d9d31e3077b59008576","slug":"muzaffarnagar-uproar-at-sanjeev-balyan-s-residence-down-with-slogans-raised-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: संजीव बालियान के आवास पर हंगामा, मुर्दाबाद के नारे लगे; हड्डी रोग विशेषज्ञ ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: संजीव बालियान के आवास पर हंगामा, मुर्दाबाद के नारे लगे; हड्डी रोग विशेषज्ञ ने लगाए गंभीर आरोप
Mon, 27 Jul 2026 01:22 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:22 PM IST
सार
जिले के डॉक्टर ललित बाना ने संजीव बालियान के घर के बाहर मारपीट और कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही बालियान पर जमीन कब्जा कर मकान बनाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
डॉ. संजीव बालियान के आवास पर हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिले के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ललित बाना और उनके परिजनों व समर्थकों ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के आवास के बाहर सोमवार को हंगामा कर दिया। बालियान पर तालाब की जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाने, उनके सुरक्षा गार्ड द्वारा मारपीट और कार क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की ए टू जेड कॉलोनी की बताई जा रही है। इसी कॉलोनी में डॉ. संजीव बालियान का भी आवास है। पास ही रहने वाले डॉक्टर ललित बाना के अनुसार, रविवार देर रात उनके भाई अमित बाना अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मोबाइल पर बात करने के लिए कार रोकी। आरोप है कि इसी समय पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के आवास से निकले सुरक्षा गार्ड ने अमित बाना पर डंडे से हमला कर दिया और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि एक साल पहले भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके विरोध में डॉक्टर ललित बाना ने कॉलोनी के अन्य निवासियों के साथ मिलकर पूर्व मंत्री संजीव बालियान के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर पहुंची नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संजीव बालियान के भाई का बयान आया सामने
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके मकान का नक्शा प्राधिकरण से पास है। एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं किया गया, चाहे इसकी जांच करा ली जाए।
ये भी देखें...
Baghpat: संरक्षित पशुओं का कटान करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर दो गिरफ्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके मकान का नक्शा प्राधिकरण से पास है। एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं किया गया, चाहे इसकी जांच करा ली जाए।
ये भी देखें...
Baghpat: संरक्षित पशुओं का कटान करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर दो गिरफ्तार
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन