{"_id":"6a75caee5bc3b0eee0053f9a","slug":"now-along-with-academics-ai-skills-too-project-praveen-to-launch-in-18-schools-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-177705-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अब पढ़ाई के साथ एआई का हुनर भी, 18 स्कूलों में शुरू होगा प्रोजेक्ट प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अब पढ़ाई के साथ एआई का हुनर भी, 18 स्कूलों में शुरू होगा प्रोजेक्ट प्रवीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राजकीय विद्यालयों के बाद अब जिले के 18 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ रोजगारपरक आधुनिक कौशल का प्रशिक्षण मिलेगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ योजना का विस्तार इस सत्र से इन विद्यालयों तक किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में दो-दो ट्रेड संचालित किए जाएंगे। इनमें विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
योजना के नोडल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को 210 घंटे का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस और कृषि जैसे क्षेत्रों से जुड़े व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे।
प्रशिक्षण पूरा करने पर विद्यार्थियों को नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंगका प्रमाणित प्रमाणपत्र मिलेगा। इससे उन्हें भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह योजना विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें बदलती तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप भी तैयार करेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भविष्य में मिलेंगे बेहतर अवसर
डीआईओएस हरिकेश यादव ने बताया कि प्रोजेक्ट प्रवीण का उद्देश्य स्कूली शिक्षा को उद्योग और रोजगार की जरूरतों से जोड़ना है। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ नौकरी और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकेंगे।