{"_id":"6a2b1041317333cc670fb5e7","slug":"one-criminal-injured-in-encounter-partner-escapes-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-173299-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, साथी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, साथी भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने मुठभेड़ में हाईवे किराने खड़े वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार किया है। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसका साथी मौके से भाग गया। यह दोनों रात में एक ट्रक से तेल चोरी कर कार में कैराना जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी की कार, तमंचा व लगभग सौ लीटर डीजल भी बरामद किया है।
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि खालापार थाना पुलिस ने बुधवार रात में शामली बाइपास पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार को दौड़ा दिया। काली नदी पुल के पास चकरोड पर बदमाशों की कार फंस गयी। कार से दो बदमाश उतरे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम शामली जनपद के कस्बा कैराना के मोहल्ला आलखुर्द निवासी आसिफ व भागे साथी का नाम शहजाद बताया। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करता है। अब भी वह वहलना गेट के पास खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर आ रहे है। पुलिस ने उनकी कार से तीन कैन खाली व तीन कैन में सौ लीटर डीजल बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, मोबाइल व तेल चोरी करने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए। घायल आरोपी के खिलाफ तीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।