फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One person died and four were injured when a car carrying friends on their way to Haridwar collided with a tree.

Muzaffarnagar News: हरिद्वार घूमने जा रहे दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल

Mon, 17 Aug 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
One person died and four were injured when a car carrying friends on their way to Haridwar collided with a tree.
खतौली में गंगनहर कांवड पटरी मार्ग पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्त्रोत ग्रामीण - फोटो : सांकेतिक
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव पाल के सामने अनियंत्रित कार खजूर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गुरुग्राम निवासी यश (30) की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा रविवार तड़के चार बजे हुआ। गुरुग्राम के स्पोर्ट विलेज सेक्टर दो निवासी यश अपने साथी विवेक, दिल्ली के वसंतकुंज निवासी मोहित, अनिल, विशाल के साथ वैगनआर कार से गुरुग्राम से हरिद्वार जा रहे थे। जब वह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव पाल के सामने पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खजूर के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार में सवार पांचों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने यश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल विवेक को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अन्य घायलों को सीएचसी में ही उपचार दिया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था, वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने के लिए निकला था।

रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

खतौली में गंगनहर कांवड पटरी मार्ग पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्त्रोत ग्रामीण

खतौली में गंगनहर कांवड पटरी मार्ग पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्त्रोत ग्रामीण- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed