संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू टिकैत ने अमेरिका-भारत समझौते का विरोध शुरू कर दिया है। 21 फरवरी को बिजनौर और 22 फरवरी को बुढ़ाना के पास नगवा कुटी में मेरठ, शामली, बागपत व मुजफ्फरनगर के किसानों की पंचायत की जाएगी। आरोप लगाया गया कि किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। डील की घोषणा अमेरिका के कृषि मंत्री की ओर से किए जाने के कारण किसान आशंकित हैं।
किसान भवन पर हुई मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि अधिकारी किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं हैं, किसानों का कोई काम नहीं हो रहा। पूंजीपतियों की नजर किसानों की जमीन पर है। उन्होंने विवाह–शादियों में बढ़ते खर्च और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का विरोध करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने का काम किया जाए, तोड़ने का नहीं। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि किसान बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं। अमेरिका में किसानों को सब्सिडी मिलती है, जबकि भारत में किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं।
पंचायत के अध्यक्षता चरण सिंह मलिक और संचालन राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक ने किया इस मौके पर धीरज लाटियान, प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा, जिलाध्यक्ष नवीन राठी, शांता प्रधान, अनुराग,अनुज, विजेंद्र राठी मौजूद रहे।

चौधरी नरेश टिकैत, भाकियू अध्यक्ष- फोटो : मिहींपुरवा के मटेहरी में आबादी में दिखा तेंदुआ।