सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dream of affordable housing in posh colonies will come true.

Muzaffarnagar News: पॉश कॉलोनी में सस्ते आशियानों का सपना होगा साकार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The dream of affordable housing in posh colonies will come true.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मुजफ्फरनगर। दुर्बल एवं अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए 456 आवास का निर्माण कराया गया है। एमडीए के निर्देशन में निजी कंपनी की ओर से तैयार कराए गए आवास निर्धारित दर पर आवंटित किए जाएंगे। जिसके लिए 20 फरवरी से पंजीकरण प्रारंभ हो जाएगा। पंजीकरण उपरांत आवेदकों की पात्रता की जांच जिला नगरीय विकास अभिकरण से कराई जाएगी।
जानसठ रोड पर द्वारिका कंसोर्टियम कंपनी की ओर से इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति के तहत नई कॉलोनी बसाने का लाइसेंस एमडीए से लिया गया था। नई कॉलोनी बसाने के लिए नियमानुसार दुर्बल एवं अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए 248-248 आवास का निर्माण भी कराना था। कंपनी की ओर से द्वारिका सिटी क्षेत्र में रुड़की-मेरठ बाईपास के समीप दोनों वर्ग के लिए आवासीय कॉलोनी की स्थापना कराई है। जिसके लिए 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। पंजीकरण के उपरांत डूडा आवेदकों की पात्रता की जांच करेगा। जांच उपरांत शासन की ओर से गठित समिति के माध्यम से निर्धारित स्थान पर लॉटरी से भवन आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed