सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PNG operators started booking LPG...server down

Muzaffarnagar News: पीएनजी वालों ने शुरू की एलपीजी की बुकिंग...सर्वर ठप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
PNG operators started booking LPG...server down
रुड़की रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने वालों की लगी लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईरान-इस्राइल युद्ध के दौरान रसोई गैस को लेकर लोग परेशान हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का सर्वर ठप होने से सिलिंडर की बुकिंग में काफी दिक्कत आ रही है। जबकि केवाईसी के लिए भी उपभोक्ताओं को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। संकट के बीच पीएनजी कनेक्शन वाले करीब 53 हजार उपभोक्ताओं के सिलिंडर बुकिंग कराने से भी दबाव बढ़ रहा है।
Trending Videos

जनपद में 52 गैस एजेंसी हैं। जिनके यहां एलपीजी के 640444 कनेक्शन हैं, जबकि 53846 पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ता हैं। ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध से गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। संकट से निपटने के लिए सरकार ने सिलिंडर बुकिंग का समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। बीते तीन-चार दिन से आईओसी का सर्वर ठप होने से दिक्कत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के अनुसार गैस बुकिंग के लिए नंबर लगाने पर कोई उत्तर नहीं मिल रहा। घंटों तक एजेंसी के कार्यालय और गोदाम पर लाइन में लगे रहने के बाद भी बुकिंग न हो पाने से उपभोक्ताओं में हताशा की स्थिति पैदा हो रही है।
उधर, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन का सर्वर पर लोड होने के कारण बुकिंग में दिक्कत आ रही है। मंगलवार को सात हजार सिलिंडर की बुकिंग की गई थी। जबकि बृहस्पतिवार को चार हजार सिलिंडर बुक हुए।
nघबराएं नहीं आईओसी के पास सिलिंडर का भरपूर स्टॉक : आईओसी के नोडल अधिकारी विभोर गोयल का कहना है कि कंपनी के जनपद में 32 गोदाम है। सभी पर भरपूर स्टॉक मौजूद है। थोड़ी समस्या बुकिंग में आ रही है। पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के बुकिंग कराने के कारण सर्वर पर लोड है। कंपनी की ओर से लगातार डिलीवरी दी जा रही है। बृहस्पतिवार को करीब 10 हजार सिलिंडर की आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed