{"_id":"69d92752c0186c89fe053b4c","slug":"police-seized-the-thar-vehicle-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-168955-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस ने थार गाड़ी को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस ने थार गाड़ी को किया सीज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। कस्बे में एक थार गाड़ी की छत पर खड़े होकर नोट उछालने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए थार गाड़ी को सीज कर दिया। वही नोट उछालने वाले किशोरों व उनके परिजनों को सख्त हिदायत देने के बाद छोड़ दिया ।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें दो युवक आठ अप्रैल को कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में एक शादी समारोह के दौरान चलती हुई लाल रंग की थार गाड़ी की छत पर खड़े होकर नोट उछाल रहे थे। यह दोनों गिरने से बचे थे।
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और जांच करने के उपरांत थार गाड़ी को अपने कब्जे में लेने के साथ नोट उछाल रहे किशोरों व उनके परिजनों को थाने बुलाकर भविष्य में किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी न करने की हिदायत देते हुए उन्हें छोड़ दिया । सीओ ने बताया कि पुलिस ने लाल रंग की थार गाड़ी को सीज कर दिया।
Trending Videos