सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Priest Nathan was murdered for refusing to drink alcohol.

Muzaffarnagar News: शराब पीने से मना करने पर की पुजारी नत्थन की हत्या

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Priest Nathan was murdered for refusing to drink alcohol.
 मृतक पुजारी नत्थन का फाइल फोटो
विज्ञापन
मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। 10 जून की रात को गांव बेगराजपुर में रविदास मंदिर में सो रहे मंदिर के पुजारी नत्थन की हत्या मंदिर परिसर में शराब पीने से मना करने पर गांव के ही दो युवकों ने की थी । पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए है।


सीओ खतौली रूपाली रॉय ने बताया कि 10 जून की रात बेगराजपुर के रविदास मंदिर में सो रहे पुजारी 58 वर्षीय नत्थन की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पहले सभी लोग पुजारी की स्वाभाविक मृत्यु मान रहे थे। मुंह पर लगे खून को देखकर मृतक के भतीजे सागर ने गांव के ही दो युवकों अनिकेत और अरुण पर संदेह जताते हुए नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात मंसूरपुर थाना प्रभारी विपिन त्यागी को सूचना मिली कि आरोपी दोनों युवक कहीं भागने की इरादे से बाइक पर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बेगराजपुर अंडरपास के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी बाइक पर आ रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो रुकने की बजाय दोनों युवक पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैरों में लगने से दोनों युवक घायल हो गए। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनसे दो तमंचे, कारतूस तथा बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
------
ऐसे दिया घटना को अंजाम-
गिरफ्तार घायल विपिन और अरुण दोनों युवक बेगराजपुर के रहने वाले हैं। दोनों शराब पीने का आदी हैं। दोनों रोजाना मंदिर परिसर में जाकर शराब पीते थे। पुजारी ने उन्हें शराब पीने से मना करते थे। घटना वाली रात में पुजारी ने शराब पीने के लिए उन्हें मंदिर में आने से मना कर दिया था। इसी के चलते उन्होंने रात में पुजारी के साथ मारपीट कर दी। दोनों युवकों ने पुजारी को मारपीट करते हुए तख्त पर लेटा कर उसको बुरी तरह से दबा दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। दोनों आरोपी बेगराजपुर फैक्टरी में मजदूरी करते थे। सीओ ने बताया कि दबाव व मारपीट करने से पुजारी के फेफड़े फट गए थे। शरीर पर चोट आई थी जिससे पुजारी की मौत हो गई थी। आरोपियों का चालान कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed