{"_id":"6a2c619c18924dd50c0e584a","slug":"rain-disrupted-power-supply-with-56-poles-broken-and-25-insulators-torn-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-173393-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बारिश से लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति, 56 पोल टूटे, 25 इंसुलेटर फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बारिश से लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति, 56 पोल टूटे, 25 इंसुलेटर फटे
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आंधी से गिरा पेड़ विद्युत आपूर्ति हुई बाधित। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से शहर से लेकर देहात तक की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। उर्जा निगम के 56 पोल उखड़ गए और 25 इंसुलेटर फटे। होर्डिंग उखड़कर गिर गए। शहरी क्षेत्र में कई ट्रांसफार्मर फुंकने और कई स्थानों पर एचटी लाइनों पर पेड़ गिरने से आधे से अधिक शहर की आपूर्ति बाधित रही। जबकि देहात क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुए फॉल्ट के चलते 200 से अधिक गांव में आपूर्ति बाधित रही।
मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि रामलीला टिल्ला पर एक उपभोक्ता की सर्विस केबिल 11केवी लाइन से छू जाने के कारण बड़ा फॉल्ट हो गया। पेट्रोलिंग के बाद फॉल्ट मिला। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।
रुड़की रोड, भोपा रोड, आवास विकास शाकुंतलम, आदर्श कॉलोनी, गांधी कॉलोनी के समीप सहित सुजड़ू चुंगी के आसपास कई पेड़ की टहनियां विद्युत लाइन पर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
नमी के चलते टाउनहाल बिजली घर की वीसीबी में फॉल्ट
मुख्य अभियंता ने बताया कि नमी के कारण टाउनहाल बिजली घर की वीसीबी में फॉल्ट हो गया। जिस कारण कई कॉलोनियों के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जौली रोड 132केवी बिजली घर पर मरम्मत कार्य के लिए 33केवी सुरेंद्र नगर बिजली घर का शट डाउन लिया गया। उन्होंने बताया कि देर रात आए तूफान के बाद फॉल्ट ढूंढने और मरम्मत कार्य में उन सहित तीन एसई, एक्सईएन और एसडीओ सहित 50 से अधिक कर्मचारियों की डेढ़ दर्जन गैंग काम पर लगाई गई।
-- --
आंधी-बारिश से ठप हुई बिजली आपूर्ति 30 घंटे बाद हुई बहाल
ककरौली। बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। ककरौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को करीब 30 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली न मिलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। विद्युत विभाग की टीम क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने और आपूर्ति बहाल करने में जुट गई। अवर अभियंता ककरौली अनिल कुमार ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण कई स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थीं। विभाग की टीम ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए आपूर्ति बहाल कर दी है।