सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD's alliance strengthens... BJP's fist is opening due to discord

Muzaffarnagar News: गठबंध में मजबूत हुई रालोद की गांठ...कलह से खुल रही भाजपा की मुट्ठी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
RLD's alliance strengthens... BJP's fist is opening due to discord
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम यूपी में भाजपा-रालोद गठबंधन समन्वय के साथ आगे बढ़ता नजर आया है। इसके उलट भाजपा में अपने ही नेताओं के बीच आपसी खींचतान को खत्म करने की चुनौती बढ़ रही है। संगठन के पदों से लेकर सीटों पर दावेदारी और वजूद की लड़ाई में भाजपा नेता उलझते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos

भाजपा की आपसी खेमेबंदी का असर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर भी नजर आया था। एक तरफ रालोद के साथ गठबंधन में तालमेल बढ़ा है लेकिन दूसरी तरफ भाजपा नेताओं के बीच आपसी खींचतान से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच सियासी वजूद की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है।
सकौती में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण और पूर्व मंत्री के बयान से खूब सियासी माहौल गरमा गया। भाजपा नेता आरोप-प्रत्यारोप में उलझते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ टिप्पणियां की गई।
nसीटें हाथ से फिसलने का डर भाजपा की बढ़ा रहा बेचैनी : विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा नेता भी बेचैन नजर आ रहे हैं। पश्चिम यूपी में रालोद को सीटों में अधिक हिस्सेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इसी वजह से भाजपा नेताओं की चिंता भी बढ़ रही है। रालोद के लिए गठबंधन का गणित मुफीद रहा है। भाजपा का सबसे बड़ा इम्तिहान मुट्ठी बंद रखने का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed