{"_id":"6a60fd74bfaedc78c707d881","slug":"student-movement-rakesh-tikait-arrives-in-delhi-says-farmers-are-watching-the-movement-tractors-are-ready-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र आंदोलन: दिल्ली पहुंचे राकेश टिकैत, छात्रों के बीच बोले- आंदोलन पर किसानों की पूरी नजर, ट्रैक्टर भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र आंदोलन: दिल्ली पहुंचे राकेश टिकैत, छात्रों के बीच बोले- आंदोलन पर किसानों की पूरी नजर, ट्रैक्टर भी तैयार
Wed, 22 Jul 2026 10:57 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:57 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बुधवार को जंतर-मंतर पर छात्रों के बीच पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर की चिंगारी देश में मशाल बनेगी। सपा के चरथावल विधायक पंकज मलिक भी दिल्ली पहुंचे और छात्रों को समर्थन दिया।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके से बात करते राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर धरने को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को डंडों से पीटा गया। देश के नौजवानों के साथ ऐसा व्यवहार गलत है। जंतर-मंतर से निकली चिंगारी पूरे देश में मशाल का काम करेगी। किसानों की नजर पूरे आंदोलन पर है और ट्रैक्टर भी तैयार रखे गए हैं।
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह विचारधारा पर आधारित आंदोलन है। वैचारिक क्रांति सबसे बड़ी क्रांति होती है। जिन बच्चों को लाठियां लगी हैं, वे उत्पीड़न को कभी नहीं भूलेंगे। आंदोलन के बाद भी अपने घाव नहीं भुला सकेंगे। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे भूख हड़ताल न करें। अब राजा दयावान नहीं है, इसलिए जरूरी है कि जहां आंदोलन चल रहा है, वहां भंडारे खोल दो और खाने के लिए लंगर चलाओ। आंदोलन की पहली शर्त शांति है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि अपने आसपास हर गतिविधि पर नजर रखें और किसी को भी शांतिभंग करने की अनुमति नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज मलिक भी दिल्ली पहुंचे, आंदोलन में शामिल
सपा के चरथावल विधायक पंकज मलिक भी दिल्ली पहुंचे और आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश का नौजवान अपना हक मांग रहा है। भाजपा सरकार के पास नौजवानों को देने के लिए सिर्फ लाठियां ही बची हैं। नौकरियां, रोजगार अब भाजपा सरकार के पास नहीं है।

पूरे दिन कार्यालय पर बैठे रहे कांग्रेस कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के संभावित प्रदर्शन के मद्देनजर पूरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे रहे। शाम तक जब कोई नहीं पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ता वापस लौट गए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया ने बताया कि प्रदेश कार्यालय से उन्हें सूचना दी गई थी कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने कांग्रेस के कार्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसी के चलते सतर्कता बरती जाए। इस संदेश को गंभीरता से लिया और सुबह से ही वह कार्यकर्ताओं के साथ अपने संगठन के भगत सिंह रोड कार्यालय पर मौजूद रहे। शाम तक भी वहां भाजपा का कोई कार्यकर्ता नहीं पहुंचा।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: महावीर चौक पर सपा नेताओं ने कोयला व्यापारी को दौड़ाया, पुलिस की लाठी छीनकर पीटा; वीडियो वायरल