सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The bodies of the father and siblings were left at the toll for compensation.

Muzaffarnagar News: मुआवजे के लिए टोल पर रख दिए, पिता और भाई-बहन के शव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the father and siblings were left at the toll for compensation.
तितावी में टोल प्लाजा के सामने तीन शव रोड पर रखकर जाम लगाकर धरना देते परिजन-फोटो संवा  - फोटो : दूषित मट्ठा पीने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे।
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर)। जलालपुर मार्ग पर हादसे में घायल पूनम की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक ही परिवार के मरने वालों की संख्या चार हो गई है। महिपाल कश्यप, उसके बेटे अभि और बेटी राधिका के शव पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर रखकर 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की। तीन घंटे जाम लगाकर धरना दिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने आर्थिक सहायता का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत किया।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को गांव के गुरुद्वारे में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र मनी, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन जन चेतना के नेता ओम प्रकाश कश्यप, सुशील मास्टर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कश्यप समेत अन्य लोगों ने पंचायत की। परिवार के लिए 50 लाख रुपये का मुआवजा सहित कई मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण और जनप्रतिनिधि टोल पर पहुंच गए। तीनों शव लेकर गांव जाते हुए ग्रामीण भी जागाहेड़ी टोल पर रुके और जाम लगा दिया। टोल के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। लोग धरना पर बैठ गए। मृतक परिवार का बेटा शिवम (12) भी मौजूद रहा।
एडीएम वित्त व राजस्व गजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, सीओ फुगाना यतेंद्र नागर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे।
एसपी देहात महादिक अक्षय संजय व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। हैदरनगर जलालपुर की महिला प्रधान प्रीति चौधरी, पूर्व प्रधान इशकलाल, सीमा कश्यप, रोबिन, मास्टर सुशील, ओमप्रकाश कश्यप, सागर कश्यप, रविंद्र, वीशू मलिक से वार्ता कर अधिकारियों ने मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद ढ़ाई बजे से लगाया जाम व धरना लगभग साढ़े पांच बजे समाप्त किया गया।
----
इस तरह दिया गया मदद का भरोसा
स्कूल प्रबंधन की ओर से चार लाख रुपये, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप की ओर से एक लाख रुपये, सभी मृतकों को पांंच-पांच लाख रुपये दुर्घटना बीमा के अलावा अन्य सुविधा तथा मृतक परिवार के बेटे शिवम की शिक्षा का सभी खर्च प्रशासन व सरकार उठाएगी। आश्वासन दिया गया कि परिवार को लगभग पचास लाख रुपये की मदद हो जाएगी। प्रबंधक राजपाल सिंह ने पहुंच कर दो लाख रुपये नगद दे दिए व दो लाख रुपये बैंक खुलने पर देने का आश्वासन दिया।
---------------
टोल रहा बंद, वाहनों की लगी लंबी लाइन
तीन घंटे तक टोल प्लाजा पर धरना देकर जाम लगाया गया। इस दौरान टोल बंद रहा और दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कुछ वाहन चालकों ने गांवों से वाहन निकाले तो वहां भी जाम लग गया था।
----
ये था मामला
हैदरनगर जलालपुर निवासी महिपाल कश्यप (45) अपनी पत्नी पूनम (44), बेटी राधिका (10), बेटे अभि (08) के साथ बुधवार दोपहर बाइक पर सवार होकर बघरा में पुराने बस स्टैंड के पास दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। गांव से कुछ दूर सामने से आई कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज जागाहेड़ी की बस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। बस में सड़क किनारे खेत में उतर गई थी। इस हादसे में पूनम घायल हुई थी अन्य तीनों की मौत हो गई थी। घायल महिला की बुधवार रात में मौत हो गई।
-
हंसते-खेलते परिवार में बचे मासूम ने दी मुखाग्नि
हादसे का शिकार हुए हंसते-खेलते परिवार में घर पर मासूम शिवम ही बचा है। पिता और बहन-भाई को ग्रामीणों की मौजूदगी में मुखाग्नि दी।

तितावी में टोल प्लाजा के सामने तीन शव रोड पर रखकर जाम लगाकर धरना देते परिजन-फोटो संवा 

तितावी में टोल प्लाजा के सामने तीन शव रोड पर रखकर जाम लगाकर धरना देते परिजन-फोटो संवा - फोटो : दूषित मट्ठा पीने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे।

तितावी में टोल प्लाजा के सामने तीन शव रोड पर रखकर जाम लगाकर धरना देते परिजन-फोटो संवा 

तितावी में टोल प्लाजा के सामने तीन शव रोड पर रखकर जाम लगाकर धरना देते परिजन-फोटो संवा - फोटो : दूषित मट्ठा पीने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे।

तितावी में टोल प्लाजा के सामने तीन शव रोड पर रखकर जाम लगाकर धरना देते परिजन-फोटो संवा 

तितावी में टोल प्लाजा के सामने तीन शव रोड पर रखकर जाम लगाकर धरना देते परिजन-फोटो संवा - फोटो : दूषित मट्ठा पीने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed