{"_id":"69b45d38fe6b38fbd9001625","slug":"the-car-bought-six-days-ago-collided-with-a-tree-while-returning-from-a-wedding-processiontwo-died-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-166986-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छह दिन पहले खरीदी गाड़ी, बरात से लौटते हुए पेड़ से टकराई...दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छह दिन पहले खरीदी गाड़ी, बरात से लौटते हुए पेड़ से टकराई...दो की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
चरथावल मार्ग पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार: संवाद
विज्ञापन
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर बृहस्पतिवार रात बरातियों की अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में मजदूर रोहित (24) और बेहड़ा अस्सा निवासी मीटर रीडर विकास (30) की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। घायल अमित ने छह दिन पहले ही पुरानी गाड़ी खरीदी थी।
बृहस्पतिवार रात कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी इंद्रपाल के बेटे की बरात मेरठ गई थी। इसमें मोहल्ले का अमित अपने बहनोई बेहड़ा अस्सा निवासी विकास सहित आठ लोगों को लेकर बरात में शामिल हुआ। देर रात शादी समारोह से सभी बराती कार से वापस चरथावल लौट रहे थे।
हादसा रात करीब रात पौने तीन बजे घटित हुआ। मुजफ्फरनगर मार्ग पर चरथावल में सीएनजी पेट्राेल पंप के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराने के बाद पलट गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बराती फंस गए।
डायल 112 एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और कार में सभी को बाहर निकाला। हादसे में कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी रोहित (24) औेर उसका रिश्तेदार बेहड़ा अस्सा निवासी विकास (30) की मौत हो गई। इसमें सवार छह बरातियाें को घायलावस्था में जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। इनमें उपचार के बाद सोनू को घर भेज दिया। दो घायलों का उपचार निजी हॉस्पिटल में कराया जा रहा है।
सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलाें का हाल जाना। घायलों से बातचीत की है।
-- -- -
इन बरातियों को आई चाेट
हादसे में दो मौत के अलावा बरात में शामिल कार चालक अमित, प्रिंस, मोनी, रोहित, विकुल और सोनू घायल हुए। सभी आठों बराती अनुसूचित वर्ग के हैं। सभी कानूनगोयान मोहल्ले के निवासी है। कस्बे में मृतक रोहित के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वह मजदूरी करता था। दूसरी ओर, पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव उसके पैतृक गांव बेहड़ा अस्सा ले जाया गया। वह विद्युत निगम में मीटर रीड़र था।
-- -- -
छह दिन पहले खरीदी गई कार
घायल अमित की सीएनजी पेट्रोल पंप के पास दुकानें और यहीं पर मकान है। रात को बरात से लाैटते वक्त उसने मुख्य सड़क किनारे घर में कार को पेड़ों के बीच से घुसाने का प्रयास किया। लेकिन तेज रफ्तार के कारण बेकाबू होकर कार पेड़ में टकरा गई। करीब पांच छह दिन पहले ही पुरानी कार को खरीदकर लाया था। शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ के उसका उपचार चल रहा है।
Trending Videos