सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three murderers were hanged: As soon as the verdict came, the eyes of loved ones filled with tears

तीन हत्यारों को फांसी: फैसला आते ही छलकीं अपनों की आंखें, बोले- सुकून मिला; दोषियों के परिजनों ने कही ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 07 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarnagar News: अधिवक्ता समीर सैफी की हत्या में कोर्ट ने सिंगोल अल्वी, सोनू उर्फ रिजवान और शालू उर्फ अरबाज को फांसी की सजा दी। इस दौरान समीर के भाई दानिश, अफजल और जावेद भी कोर्ट में मौजूद रहे। 

Three murderers were hanged: As soon as the verdict came, the eyes of loved ones filled with tears
कोर्ट परिसर में मौजूद समीर सैफी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एडवोकेट समीर सैफी के प्रकरण में सुनवाई के दौरान उनके भाई अदालत में पहुंचे थे। तीन दोषियों को फांसी की सजा होने के बाद भावुक हो गए और आंखें छलक उठीं। उन्होंने कहा कि सात साल से फैसले का इंतजार था, हमें आज सुकून मिला है। वहीं बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट जाने की बात कही है। 
Trending Videos

Three murderers were hanged: As soon as the verdict came, the eyes of loved ones filled with tears
अधिवक्ता समीर सैफी। - फोटो : अमर उजाला
लद्दावाला निवासी वादी अजहर के बेटे दानिश, अफजल और जावेद फर्नीचर का काम करते हैं। भाई की हत्या के मामले में फैसले की घड़ी में अदालत पहुंच गए थे। फैसले के बाद उनकी आंखें छलक उठीं। उन्होंने कहा कि परिवार ने इस वारदात को तोड़कर रख दिया है। भाई ने विश्वास किया और उसके साथ विश्वासघात हुआ। हमें अदालत पर भरोसा था और आज इंसाफ मिलने से सुकून मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव पक्ष बोला, हाईकोर्ट में लड़ेंगे लड़ाई
अभियुक्तों की पैरवी करने वाले जुनैद ने कहा कि हम इस मामले में हाईकोर्ट जाएंगे। निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी जाएगी। उधर, बचाव पक्ष के काफी लोग हवालात के बाहर एकत्र रहे। यहां परिवार की महिलाएं भी पहुंची थीं।
 

पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल ने नि:शुल्क की पैरवी
बार के सदस्य की हत्या के मामले में अधिवक्ताओं के बीच भी रोष रहा। पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल ने प्रकरण में नि:शुल्क पैरवी की। उन्होंने कहा कि यह अधिवक्ताओं के परिवार से जुड़ा मामला था। युवा अधिवक्ता की हत्या निंदनीय है।

ये भी देखें...
किडनी कांड: एंबुलेंस चालक ने डाॅक्टर बन की थी विदेशी महिला की जांच, अल्फा अस्पताल पर भी सवाल, CMO ने लिखा पत्र

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed